शनिवार, 17 दिसंबर 2011

ग्रंथि - भेद


‎|| ग्रंथि - भेद ||
विज्ञानं -मय कोष में तीन बंधन हैं ,जो भौतिक शरीर न रहने पर भी देव , गंधर्व ,यक्ष , भूत , पिशाच , आदि यौनियौ में भी वैसे ही बंधन बंधे रहते हैं | इन्हें रूद्र [ तम ] , विश्न्नु [ सत ] और बहम [ रज ] ग्रंथियां कहते हैं | अर्थात तम ,रज सत द्वारा स्थूल , सूक्ष्म , और कारण सरीर बने हुऐ हैं | इन तीन ग्रंथियों से ही जीव बंधा हुआ है | इन तीनों को खोलने की जिम्मेदारी का नाम ही पितृ - ऋण ,ऋषि -ऋण व देव -ऋण कहलाता है | तम को प्रकृति , रज को जीव और सत को आत्मा कहते हैं | संसार में तम को सांसारिक जीवन , रज को व्यक्ति - गत जीवन व सत को आध्यात्मिक जीवन कह सकते हैं | देश ,जाती , और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना पितृ -ऋण से ,पूर्व -वर्ती लोगों के उपकारों से उरिण होने का मार्ग है | व्यक्तिगत जीवन को शारीरिक ,बौधिक और आर्थिक शक्तियों से सम्पन बनाना , अपने को मनुष्य - सुलभ गुन्नों से युक्त बनाना ऋषि ऋण से छूटना है | स्वाध्याय, सत्संग ,भक्ति ,चिंतन ,मनन ,आदि साधनाओं द्वारा काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह ,मद ,मत्सर आदि को हटाकर आत्मा को निर्मल ,देव -तुल्य बनाना ,यह देव -ऋण से उरिण होना है |


साधक को विग्यान -मय कोष में तीनों गांठों का अनुभव होता है | प्रथम मूत्राशय के समीप [ रूद्र ] ,दूसरी आमाशय के उपर भाग में [ विष्णु ] और तीसरी शिर के मध्य केंद्र में [ब्रह्म ] ग्रंथि कहलाती है | इन्हें दुसरे शब्दों में महाकाली , महा - लक्ष्मी , महा-सरस्वती भी कहते हैं | प्रत्येक की दो दो सहायक ग्रन्थियाँ होती हैं | इन्हें चक्र भी कहते हैं |रूद्र की [ मूलाधार , स्वधिस्तान ] , विश्न्नु की [ मणिपुर , अनाहत ] , ब्रहम की [ विशुधि , आज्ञा ] चक्र कहा जाता है | हट -योग की विधि से भी इन छ: चक्रों का वेधन [ छिद्रण ] किया जाता है | सिद्धों ने इन ग्रंथियों की अंदर की झांकी के अनुसार शिव , विष्णु और ब्रह्मा के चित्रों का निरूपण किया है | एक ही ग्रंथी ,दायें भाग से देखने पर पुरुष - प्रधान ,व बाएं भाग से देखने पर स्त्री -प्रधान आकार की होती है | 


ब्रह्म - ग्रंथि मध्य -मस्तिष्क में है | इससे उपर सहस्रार शतदल कमल है | यह ग्रंथि उपर से च्तुश्कोंन [ चार कोने ] और नीचे से फ़ैली हुई है | इसका नीचे का एक तंतु ब्रह्म -रंध्र से जुडा हुआ है | इसी को सहस्रार -मुख वाले शेष -नाग की शयया पर सोते हुए भगवान की नाभि -कमल से उत्पन चार मुख वाला ब्रह्मा चित्रित किया गया है | वाम भाग में यही ग्रंथि चतुर्भुजी सरस्वती है | वीन्ना की झंकार से ओंकार - ध्वनी का यहाँ निरंतर गुंजार होता है |  यही तीन ग्रंथियां ,जीव को बांधी हुए हैं | जब ये खुल जाती हैं ,तो मुक्ति का अधिकार अपने आप मिल जाता है | इन रत्न -राशियों के मिलते ही शक्ति , सम्पनता ,और प्रज्ञा का अटूट भण्डार हाथ में आ जाता है | ये शक्तियां सम - दर्शी हैं | रावण जैसे असुरों ने भी शंकरजी से वरदान पाए थे | परन्तु अनेक देवताओं को भी यह सफलता नहीं मिली | इसमें साधक का पुरुषार्थ ही प्रधान है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें